Jind Jaat Dharamshala Pardhan List : जींद में दिन भर चले मतदान के बाद जाट धर्मार्थ सभा की कार्यकारिणी का चुनाव परिणाम वीरवार देर शाम घोषित किया गया। चुनाव परिणाम काफी रोचक रहा। दोनों ही पक्षों को महत्वपूर्ण जीत मिली हैं। ऐसे में अब सभा का संचालन दोनों पक्षों को मिल कर ही करना होगा। हालांकि चुनाव में पैनल के रूप में सिर्फ एक ही पक्ष ईश्वर सिंह उझानिया रहा और फूल कुमार मोर पैनल टूटने से भी पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों ने अलग-अलग चुनाव चिह्नों पर मुकाबला किया। चुनाव में 105 कालेजियम सदस्यों में से 104 ने मतदान किया।
गौरतलब है कि जाट धर्मशाला (Jaat Dharamshala) का संचालन करने वाली जाट धर्मार्थ सभा के चुनाव के लिए पहले कालेजियम सदस्यों का चुनाव दस अगस्त को हुआ था।इसमें 105 सदस्यों का चुनाव किया गया। इसके बाद 105 सदस्यों द्वारा पांच पदाधिकारी व 21 कार्यकारिणी सदस्यों के लिए वीरवार को चुनाव हुआ। इसमें 105 सदस्यों ने प्रधान, उप प्रधान, महासचिव, सचिव व कोषाध्यक्ष का चुनाव किया गया। प्रधान पद के लिए तीन उम्मीदवार मैदान में रहे और बाकी पदों के लिए दो-दो।
वहीं फूल कुमार मोर (Fool Kumar Mor) गुट से एक कार्यकारिणी सदस्य द्वारा नामांकन वापस लेने के कारण कुल 31 उम्मीदवार कार्यकारिणी के लिए चुनाव लड़ रहे थे। कार्यकारिणी के 16 सदस्यों का चुनाव किया गया है। इसमें 13 सदस्य ईश्वर सिंह उझानिया पैनल से जीत तो तीन फूल कुमार मोर गुट से।कार्यकारिणी चुनाव को लेकर दिन भर अर्बन एस्टेट स्थित जाट धर्मशाला के बाहर समर्थकों की भीड़ रही। बेशक देनों पक्षों द्वारा अपने पक्ष में मतदान के लिए जोर लगाया जा रहा था, लेकिन चुनाव शांतिपूर्ण चला। एक दूसरे के कैंप भी उम्मीदवार जाते रहे।
Jind Jaat Dharamshala Pardhan List : क्रास वोटिंग ने बिगाड़ ईश्वर सिंह गुट का गणित
जाट धर्मार्थ सभा के चुनाव में जम कर क्रास वाट हुए हैं। ईश्वर सिंह पैनल के 21 में 17 उम्मीदवार जीत गए, लेकिन चार हार गए। इससे साफ है कि फूल कुमार मोर गुट ने दूसरे पैनल में काफी सेंधमारी की है। कुल डाले गए 104 मतों में से अधिकतर वोट ईश्वर सिंह पैनल को मिले हैं, लेकिन प्रधान व तीन कार्यकारिणी सदस्यों को उनके पक्ष वाले कालेजियम सदस्यों ने नकार दिया।
Jind Jaat Dharamshala Pardhan List : गैर राजनीतिक चुनाव में राजनीतिक जोर
बेशक जाट धर्मार्थ सभा का चुनाव गैर राजनीतिक रहा, लेकिन इसमें राजनीतिक दलों का दखल काफी रहा। कई बड़े नेताओं ने इसके लिए कालेजियम सदस्यों को वोट के लिए कहा। इसके बावजूद दोनों पक्षों से उम्मीदवार जीत गए। बेशक फूल कुमार मोर गुट को 21 में से सिर्फ चार ही पदों पर जीत मिली, लेकिन उन्हें प्रधान का महत्वपूर्ण पद भी मिल गया। वहीं प्रधान पद पर चुनाव लड़ रहे बलजीत सिंह नरवाल को सिर्फ एक ही वोट मिला।
- चुनाव परिणाम
- पद – जीते – वोट हारे – वोट
- प्रधान – फूल कुमार – 53 – ईश्वर सिंह – 50
- उप प्रधान – किताब सिंह भवनाला – 53 – बलजीत – 48
- महासचिव – सुरजीत धनखड़ – 52 – ओम सिंह श्योकंद – 50
- सचिव – यादवेंद्र खर्ब – 60 – राजकुमार – 41
- कोषाध्यक्ष – बलवंत सिंह 57 – राजपाल सिंह -46
- Jind Jaat Dharamshala Member List : कार्यकारिणी सदस्य
- जीते – कितने वोट मिले
- जोगेंद्र सिंह दूहन – 50
- विरेंद्र सिंह लाठर – 50
- अनिल मलिक – 55
- हवा सिंह बैनिवाल – 51
- अमीचंद्र – 49
- शीशपाल सिंह – 48
- प्रदीप – 47
- राजेंद्र सिंह – 46
- कुलदीप – 46
- ओम सिंह पिलानियां – 46
- सुमन लता – 50
- सुरेश – 47
- राजबीर सिंह – 47
- गुरदेव सिंह – 45
- संदीप बूरा – 49
- प्रदीप सिंह बिसला – 48













