Literary Award : साहित्यकार असीम राना साहित्यिक पुरस्कार के साथ 51 हजार से किया सम्मानित

On: September 30, 2025 9:05 AM
Literary Award Litterateur Aseem Rana Literary Award

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Jind Literary Award  : जींद के नरवाना में मानव मित्र मंडल व एसडी महिला महाविद्यालय नरवाना के हिंदी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में साहित्यिक परिचर्चा का आयोजन किया गया। मंडल संरक्षक दिनेश गोयल व प्राचार्या डा. अंजना लोहान ने बताया कि यह कार्यक्रम प्रसिद्ध शिक्षाविद, साहित्यकार व मानव मित्र मंडल के प्रदेशाध्यक्ष रहे प्रो. रामरत्न शर्मा की याद में किया गया।

डा. शालू गर्ग ने सुंदर भावों से सरस्वती वाचन किया। नरेंद्र जेठी ने अपने चिर परिचित अंदाज में प्रेरणादायक गीत गाकर श्रोताओं पर मंत्रमुग्ध किया। इसके पश्चात प्रो. रामरत्न शर्मा व साहित्यकार असीम राना की सचित्र जीवनी का प्रदर्शन किया गया। गायक राहुल शर्मा ने असीम के गीत को मधुर आवाज में गाकर यादगार छाप छोड़ी। साहित्यकार आदित्य आर्य ने असीम राना के साथ अपने निजी अनुभवों को साझा किया व अनछुए पहलुओं को छूआ।

साहित्यकार रामफल खटकड़ ने अपने संबोधन में असीम राना को क्षेत्र का सर्वश्रेष्ठ साहित्यकार (Literary Award) घोषित किया। प्रो. रमेश ने असीम राना के साहित्यिक सफर को अपने अंदाज में एक कहानी में पिरोया। इसके पश्चात असीम राना को द्वितीय रामरत्न शर्मा साहित्यिक सम्मान से विभूषित किया गया। उनको 51 हजार रुपये की राशि व स्मृति चिन्ह के साथ सम्मानित किया गया। 


Follow Us: