कई इलाकों में लू का असर; kota रहा सबसे गर्म: Rajasthan Season

On: May 19, 2026 6:38 PM
कई इलाकों में लू का असर; kota रहा सबसे गर्म: Rajasthan Season

Rajasthan Season: Rajasthan Season गर्मी बहुत बढ़ गई है और राज्य के कई हिस्सों में लू चलने लगी है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश के कई हिस्सों में हीटवेव का सामना करना पड़ा। सबसे ज्यादा गर्मी कोटा में रही, जहां अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे लोग बहुत परेशान नजर आए, वहीं पाली में न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

24 अप्रैल तक लू का अलर्ट: Rajasthan Season

जयपुर के मौसम केंद्र के अनुसार, 24 अप्रैल तक हीटवेव का प्रभाव रहेगा, इस दौरान तापमान में 1-2 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम विभाग ने 21 अप्रैल के लिए झुंझुनूं, खैरथल-तिजारा, कोटपूतली-बहरोड़ जिलों में लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

22 और 23 अप्रैल को भरतपुर, डीग, धौलपुर, झुंझुनूं, करौली, खैरथल-तिजारा, कोटपूतली-बहरोड़, चूरू, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। 24 अप्रैल को भरतपुर, डीग, धौलपुर, करौली और खैरथल-तिजारा जिलों में लू का असर रहने का अनुमान है।

इन हालातों को देखते हुए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने आम लोगों को सावधान किया है, खासकर बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं, बच्चों और बीमार लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। प्रतापगढ़ के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विनोद खांट ने बताया कि जिले में तापमान 40 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है और इस स्थिति में शरीर में पानी की पर्याप्त मात्रा बनाए रखना और धूप से बचाव करना बहुत जरूरी है।

गर्मी से बचाव के इंतजाम तेज: Rajasthan Season

अस्पतालों में ओआरएस कॉर्नर बनाए गए हैं और घर-घर सर्वे करने के लिए आशा कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए गए हैं। 108 एंबुलेंस में गर्मी से बचाव के लिए दवाएं, आइस पैक और अन्य जरूरी सामान उपलब्ध कराए गए हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे पानी, छाछ, नींबू पानी जैसे तरल पदार्थ पिएं, हल्के कपड़े पहनें और खासकर दोपहर में बाहर निकलने से बचें। अगर किसी व्यक्ति को चक्कर आना, बुखार, उल्टी, कमजोरी या बेहोशी जैसे लक्षण दिखें तो उसे तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए ले जाएं।

Spread the love

Follow Us:

Siksa Bishnoi

“सिर्फ खबर नहीं, सच आपके सामने 📰 | Fast updates, breaking news, और भरोसेमंद जानकारी के साथ आपको हर पल updated रखना हमारा उद्देश्य है।” 🔥