PM Svanidhi Update: हजारों आवेदनों पर हुई अहम समीक्षा बैठक

On: June 6, 2026 7:48 PM
PM Svanidhi Update: हजारों आवेदनों पर हुई अहम समीक्षा बैठक

PM Svanidhi योजना के लंबित आवेदनों की समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव ने शीघ्र निस्तारण और समय पर ऋण वितरण के निर्देश दिए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

राजस्थान में स्वरोजगार को बढ़ावा देने और छोटे व्यापारियों को आर्थिक मजबूती प्रदान करने के लिए एक PM Svanidhi योजना चलाई जा रही है। इस योजना की प्रगति की समीक्षा के लिए मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई है।

बैठक में लंबित आवेदनों, ऋण स्वीकृति और वितरण की स्थिति का विस्तृत आकलन भी किया गया है। संबंधित विभागों और बैंकों को लंबित मामलों के शीघ्र समाधान के निर्देश दे दिए गए हैं।

बैठक में प्रस्तुत आंकड़ों के अनुसार 27 जनवरी 2026 के बाद योजना के तहत कुल 34,893 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 14,169 आवेदनों को स्वीकार कर लिया गया है, जबकि 12,129 लाभार्थियों को ऋण की राशि का वितरण भी किया जा चुका है।

मुख्य सचिव ने अधिकारियों को साफ़ निर्देश दिए है कि पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ समय पर मिले और बैंक स्तर पर लंबित मामलों पर नजर रखी जाए। उन्होंने कहा कि छोटे दुकानदारों, रेहड़ी पटरी संचालकों और स्वरोजगार से जुड़े लोगों के लिए यह योजना आर्थिक ताकत का महत्वपूर्ण माध्यम है। इसलिए किसी भी पात्र आवेदक को अनावश्यक देरी का सामना नहीं करना चाहिए।

क्यों है महत्वपूर्ण PM Svanidhi योजना?

PM Svanidhi योजना छोटे व्यापारियों के लिए शुरू की गई है। यह योजना उन व्यापारियों की मदद करती है जिनके पास अपने व्यवसाय को बढ़ाने के लिए पैसा नहीं होते है। इस योजना के तहत, बिना किसी बड़ी जमानत के ऋण दिया जाता है, जिससे कई परिवारों को अपनी आजीविका चलाने में मदद मिलती है। समय पर ऋण देने और लंबित मामलों को सुलझाने से क्षेत्र में स्वरोजगार के नए अवसर बढ़ सकते हैं।

Rajasthan Weather News: आंधी बारिश का बड़ा कहर, कई जिलों में हादसे

राजस्थान को मिली 7 नई आधुनिक पौधशालाएं, Bhajanlal Sharma ने किया लोकार्पण

Rajasthan Forest Department: फाउंडेशन की चौथी बैठक #26

Rajasthan Dairy News: राजस्थान में डेयरी सेवाओं को मिलेगा डिजिटल विस्तार

Spread the love

Follow Us:

Siksa Bishnoi

“सिर्फ खबर नहीं, सच आपके सामने 📰 | Fast updates, breaking news, और भरोसेमंद जानकारी के साथ आपको हर पल updated रखना हमारा उद्देश्य है।” 🔥