क्या है Delhi Metro का नया 5बी प्रोजेक्ट?

On: May 10, 2026 8:42 PM
क्या है Delhi Metro का नया 5बी प्रोजेक्ट?

Delhi Metro:दिल्ली में लगातार जनसख्या और ट्रैफिक लगातार बढ़ता जा रहा है,इस समस्या को देखते हुए दिल्ली सरकार ने मेट्रो नेटवर्क को बढ़ाने का निर्णय लिया है। इसी समस्या को देखते हुए मेट्रो के फेज 5बी प्रोजेक्ट की घोषणा कर दी गयी है इसमें 7 मेट्रो new corridors बनाए जाएंगे, 7 नए मेट्रो कॉरिडोर के जरिए दिल्ली के कई नए इलाके को मेट्रो से जोड़ा जायेगा,

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस नए प्रोजेक्ट में करीब 97 किलोमीटर लंबा नया Delhi Metro नेटवर्क बनाया जाएगा,इसमें 65 नए मेट्रो स्टेशन को बनाया जाएगा, दिल्ली सरकार ने बताया है की इस प्रोजेक्ट पर करीब 48 हजार करोड़ रुपये का खर्च होगा, मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना से मेट्रो लाइन एरिया तो बढ़े ही गा साथ में इसके साथ दूरदराज इलाकों, दिल्ली के गांवों और नई कॉलोनियों को भी बेहतर कनेक्टिविटी भी मिलेगी।

क्यों जरूरी हो गया था Delhi Metro विस्तार?

दिल्ली हमारे देश की राजधानी है और यहां पर हर दिन लाखों लोग यात्रा करते रहते हैं। सड़कों पर गाड़ियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है जिसकी वजह से ट्रैफिक की समस्या भी लगातार बढ़ रही है दिल्ली में बहुत से ऐसे इलाके है जहाँ अभी तक मेट्रो ट्रैन नहीं पहुंची है, वहां रहने वाले लोगों को आने जाने के लिए बस, ऑटो या खुद की गाड़ी का इस्तेमाल करना पड़ता है। इससे पब्लिक के रूपये और बहुत ज्यादा खर्च होते हैं,

इसी समस्या को देखते हुए सरकार ने नए मेट्रो स्टेशन बनाने का निर्णय लिया है यह निर्णय इसलिए लिया गया है की लोगो समस्या को खत्म किया जा सके।

किन इलाकों को मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा? (Delhi Metro)

इसका फायदा सबसे ज्यादा उन लोगों को मिलेगा जिनका घर ऑफिस मेट्रो स्टेशन से बहुत दूर है मीठापुर, खेड़ा कलान ,नजफगढ़, नरेला और बाहरी दिल्ली के बहुत से गांव से जुड़ जाएंगे इससे वहाँ रहने वाले लोगों को सफर की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा कई गांव अब सीधे मेट्रो से जुड़ जायेंगे, इससे लोगों का सफर काफी आसान हो जायेगा,

अब वहाँ के लोगों को घर से ऑफिस या कॉलेज में पहुंचने में बहुत कम समय लगेगा, मेट्रो आने के बाद उनका सफर आसान और काफी तेज हो जायेगा।

यह भी पढ़ें: 60 हजार सैलरी में NCR में घर लेना: Home Loan Planning

(60 हजार सैलरी वाले लोगों के लिए एनसीआर में कई विकल्प हैं। एक्सपर्ट के अनुसार, इसके लिए आपको सही योजना, सही स्थान और अपने बजट का विशेष ध्यान रखना जरूरी है। समझदारी से की गई योजना से आप पर ज्यादा वित्तीय बोझ नहीं पड़ेगा।)

Delhi Metro के 7 नए कॉरिडोर कौन कौन से हैं?

कीर्ति नगर पालम कॉरिडोर: लंबाई : 9.96 किलोमीटर, यह कॉरिडोर पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के बीच यात्रा को बहुत आसान बना देगा।

जोरबाग कॉरिडोर: लंबाई : 16.99 किलोमीटर;यह कॉरिडोर भीड़ को काफी हद तक कम कर देगा कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों को जोड़ देगा।

शास्त्री पार्क मयूर विहार फेज 3 कॉरिडोर: लंबाई : 13.2 किलोमीटर, पुरानी दिल्ली के लोगों को इस रूट से बहुत ज्यादा फायदा मिलेगा और टाइम की काफी बचत होगी।

Delhi Metro के 7 नए कॉरिडोर कौन कौन से हैं?
Delhi Metro के 7 नए कॉरिडोर कौन कौन से हैं?

केशवपुरम रोहिणी सेक्टर 34 कॉरिडोर: लंबाई : 16.29 किलोमीटर,रोहिणी और आसपास के क्षेत्रों की कनेक्टिविटी इस लाइन से बहुत मजबूत हो जाएगी।

ढांसा बस स्टैंड नांगलोई कॉरिडोर: लंबाई : 11.86 किलोमीटर,यह कॉरिडोर पश्चिमी दिल्ली के लोगों के लिए बहुत फायदेमंद साबित होगा।

सेंट्रल सेक्रेट्रिएट किशनगढ़ कॉरिडोर: लंबाई : 15.97 किलोमीटर,इस रूट से सेंट्रल दिल्ली को नई दिल्ली के कई हिस्सों से जोड़ दिया जायेगा,

समयपुर बादली नरेला कॉरिडोर: लंबाई : 12.89 किलोमीटर,इस लाइन के बनने से पब्लिक को बहुत मिलेगा।

कौन से चार कॉरिडोर होंगे प्रायोरिटी प्रोजेक्ट? (Delhi Metro)

दिल्ली सरकार ने 7 नए मेट्रो कॉरिडोर के निर्माण करने की योजना बनाई है, लेकिन इनमे से कुछ को पहले पूरा करने का फैसला लिया गया है, दिल्ली सरकार ने बताया है कि सबसे पहले इनमें से 4 कॉरिडोर को 2029 से पहले पूरा करने की कोशिश की जाएगी। और कहा है की जिन इलाकों में यातायात की समस्या बहुत ज्यादा है और जहां मेट्रो की जरूरत सबसे ज्यादा है, वहां पर सबसे पहले काम को पूरा किया जायेगा इस फैसले को लोगों की सुविधा को ध्यान में रखकर लिया गया है।

क्या इन परियोजनाओं की विस्तृत योजना तैयार है?

हाँ, Delhi Metro की इन नई परियोजनाओं को पहले तैयार किया जा चूका है अब केवल सरकार से मंजूरी लेनी रह गई है,जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और दिल्ली मेट्रो रेल निगम के अधिकारियों के साथ मीटिंग हो चुकी है अब केंद्र सरकार से मंजूरी मिलते ही काम शुरू कर दिया जायेगा

यह भी पढ़ें: Delhi-NCR में घरों की कीमतों में लगातार उछाल

(Delhi-NCR और उसके आसपास के शहर जैसे नोएडा, गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा और गुरुग्राम में घरों की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। यहां हर तरह के घरों की कीमतें बढ़ी हैं,)

दिल्ली के गांवों को क्या फायदा होगा? (Delhi Metro)

दिल्ली में ऐसे बहुत से गांव है जो Delhi Metro स्टेशन से काफी दूर है जो लोग इन गांव में रहते है उनको शहर आने जाने में बहुत समस्या का सामना करना पड़ता है
इस नए प्रोजेक्ट के आने के बाद लोगों का शहर में आने जाने का सफर काफी आसान हो जायेगा जहां भी मेट्रो स्टेशन बनता है वहां पर क्षेत्रों में तेजी से विकास हो जाता है जमीन की कीमत में भी बहुत तेजी हो जाती है नए व्यापार शुरू हो जाते है।

क्या ट्रैफिक जाम कम हो जाएगा?

दिल्ली में ट्रफिक की समस्या बहुत पहले से है और दिल्ली में ट्रैफिक समस्या बढ़ती ही जा रही है हर दिन बहुत ज्यादा संख्या सारे वाहन सड़कों पर चलते हैं, जिससे लोगों का बहुत समय बर्बाद होता रहता है,जब नए मेट्रो रूट शुरू होंगे जायेगें तो लोग अपनी कार की जगह मेट्रो से सफर करेंगें जिससे रोड पर वाहन की संख्या कम होगी और लोगों को ट्रैफिक से राहत मिलेगी।

पर्यावरण को कैसे फायदा होगा?

मेट्रो के आने से पर्यावरण में काफी सुदार मिलेगा लोग कार और बाइक की जगह मेट्रो ट्रैन में सफर करेंगें जिससे वायु प्रदूषण कम हो जाएगा, दिल्ली बहुत पहले से इस प्रदूषण का सामना कर रही है मेट्रो के आने से लोगों को प्रदूषण में काफी राहत मिलेगी।

क्या घरों की कीमतें बढ़ सकती हैं?

जहां मेट्रो ट्रैन पहुंचती है वहां पर घरों की कीमतें अपने आप बढ़ जाती हैं, लोग मेट्रो स्टेशन के आसपास व्यापार करना पसंद करते है जिसकी वजह से घरो की कीमतों में काफी तेजी से उछाल आता है मेट्रो स्टेशन के कारण नरेला, रोहिणी, नजफगढ़ और पालम जैसे इलाकों में भविष्य में घरों की कीमतें काफी तेजी के साथ बढ़ सकती हैं।

क्या नए काम के मौके भी बनेंगे?

मेट्रो प्रोजेक्ट आने से सिर्फ यात्रा आसान नहीं होती बल्कि नए काम के लिए बहुत से मौके भी मिलते है जब मेट्रो का निर्माण किया जाता है तो हजारों लोगों को काम मिलता है इसके साथ साथ स्टेशन, सुरक्षा, तकनीकी सेवाएं और रखरखाव में भी नौकरियां निकाली जाती हैं।

अभी दिल्ली में कौन सा मेट्रो प्रोजेक्ट चल रहा है?

अभी दिल्ली में मेट्रो का फेज 5ए प्रोजेक्ट चल रहा है। इसके पूरा होने के बाद 5बी प्रोजेक्ट शुरू करने की तैयारी चल रही है दिल्ली सरकार चाहती है कि आने वाले समय में दिल्ली के हर बड़े इलाके को मेट्रो नेटवर्क से जोड़ जाना चाहिए।

Delhi Metro के भविष्य की संभावनाएं क्या हैं?

दिल्ली की बढ़ती जनसंख्या और ट्रफिक देखते हुए दिल्ली मेट्रो का नेटवर्क आगे चलकर काफी बढ़ाया जा सकता है दिल्ली मेट्रो भारत की सबसे बड़ी मेट्रो सेवाओं में से एक है।

यह प्रोजेक्ट कितना महत्वपूर्ण है?

यह प्रोजेक्ट सिर्फ मेट्रो लाइन बढ़ाने तक ही नहीं है इसका असर लोगों की जिंदगी पर भी पड़ेगा, जो वास्तव में बहुत बड़ा है।

हमारे सफर काफी आसान हो जायेंगे , ट्रैफिक में भी काफी सुदार होगा, प्रदूषण घट जाएगा,गांवों को शहर से बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी,रोजगार के नए अवसर आने लगेंगे, प्रॉपर्टी में काफी विकास होगा,यह प्रोजेक्ट दिल्ली के भविष्य के लिए बहुत जरूरी था।

Source: https://ndtv.in


Follow Us: