क्या Gurugram बनेगा 1 रियल एस्टेट किंग?

On: May 11, 2026 8:08 PM
क्या Gurugram बनेगा 1 रियल एस्टेट किंग?

Gurugram भारत का ऐसा शहर है जो काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है गुरुग्राम को रियल एस्टेट के मामले में तेजी से आगे बढ़ने वाले शहर में से एक माना जाता है पिछले कुछ सालों में गुरुग्राम में नए प्रोजेक्ट आने से प्रॉपर्टी के रेटों में बहुत बदलाव देखने को मिला है प्रॉपर्टी की कीमतों में काफी तेजी देखने को मिली है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अब इस साल 2026 में पहले 4 महीनों में हरियाणा रेरा के द्वारा 35 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दे दी गई है, जिसकी वजह से गुरुग्राम का नाम फिर से सुर्खियों में आने लगा है इन प्रोजेक्ट्स की कीमत लगभग 27 हजार करोड़ रुपये बताई जा रही है। गुरुग्राम में आने वाले समय में प्रॉपर्टी के दाम में बहुत तेजी देखने को मिलेगी।

Gurugram में 35 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी मिली है।

Gurugram में इस साल की शुरुआत में ही रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी ने 35 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दे दी है इसमें 23 प्रोजेक्ट आवासीय श्रेणी के बताये जा रहे हैं। इस प्रोजेक्ट में लगभग 10,630 घर इकाइयां शामिल की गई हैं और 883 व्यावसायिक इकाइयां शामिल की गई है इसमें सबसे ज्यादा फायदा ये है की घर खरीदने वालों के पास घर खरीदने के लिए ज्यादा ऑप्शन होंगें, नए प्रोजेक्ट आने से घरों की डिमांड भी बहुत ज्यादा होगी।

क्यों बढ़ रही है? Gurugram में प्रॉपर्टी की मांग

गुरुग्राम सिर्फ भारत देश का शहर नहीं है, यह देश का एक बड़ा कारोबारी केंद्र बन गया है गुरुग्राम में बहुत बड़ी बड़ी कंपनी भी स्थित है देश में से हजारो लोग नौकरी करने के लिए आते है इसी वजह से गुरुग्राम में घरों की डिमांड लगातार बढ़ती जा रही है घरों की कीमत हर साल बढ़ती जा रही है।

क्यों बढ़ रही है? Gurugram में प्रॉपर्टी की मांग
क्यों बढ़ रही है? Gurugram में प्रॉपर्टी की मांग

यह भी पढ़ें: 60 हजार सैलरी में NCR में घर लेना: Home Loan Planning

(60 हजार सैलरी वाले लोगों के लिए एनसीआर में कई विकल्प हैं। एक्सपर्ट के अनुसार, इसके लिए आपको सही योजना, सही स्थान और अपने बजट का विशेष ध्यान रखना जरूरी है। समझदारी से की गई योजना से आप )

कॉर्पोरेट हब बनने से बढ़ी हाउसिंग डिमांड

Gurugram में विकास लगातार बढ़ता ही जा रहा है गुरुग्राम शहर एक बड़े कॉर्पोरेट हब के रूप में बदलता जा रहा है यहां पर आईटी कंपनियां, मल्टीनेशनल कंपनियां, स्टार्टअप्स और फाइनेंस सेक्टर भी समय के साथ साथ बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं,जिसकी वजह से लाखों लोग यहां पर काम करने के लिए आते है उनको रहने के लिए यहां पर घरों की जरूरत पड़ती है जिसकी वजह से घरों की डिमांड हर दिन बढ़ती जा रही है इस वजह से गुरुग्राम में रियल एस्टेट मार्केट लगातार बढ़ती जा रही है।

इंफ्रास्ट्रक्चर बना सबसे बड़ा प्लस पॉइंट

Gurugram की सबसे बड़ी ताकत तेजी से विकसित होता इंफ्रास्ट्रक्चर है जिसकी वजह से शहर तेजी से आगे बढ़ता जा रहा है गुरुग्राम की तस्वीर को द्वारका एक्सप्रेसवे ने बहुत ज्यादा बदल दिया है दिल्ली से गुरुग्राम का सफर काफी आसान हो गया है इस एक्सप्रेसवे के पास नए नए प्रोजेक्ट शुरू हो गए हैं जिसकी वजह से यहां प्रॉपर्टी की कीमतें लगातार बढ़ती जा रही हैं

गोल्फ कोर्स रोड, साउदर्न पेरिफेरल रोड जैसे इलाके को अब लग्जरी प्रोजेक्ट्स के नाम से जाना जाता है,अच्छी सड़कें, ऑफिस स्पेस, स्कूल, अस्पताल और मॉल, यहां की सुविधाएं लोगों को यहां रहने के लिए बहुत ज्यादा आकर्षित करती हैं। इसी वजह से गुरुग्राम बहुत लोकप्रिय होता जा रहा है।

निवेशकों के लिए Gurugram क्यों फायदेमंद है?

Gurugram में निवेश करने पर दो बड़े फायदे होते हैं सबसे पहला फायदा यह है की यह पर प्रॉपर्टी की कीमते लगातार बढ़ती जा रही है दूसरा फायदा यह है की यहां पर घर ऑफिस बनाने पर महीने में अच्छा किराया मिल जाता है गुरुग्राम में बहुत से लोग दूसरे राज्यों से यहां काम करने के लिए आते है जिनको घर की जरूरत होती है वे घर को किराये पर लेने के लिए ढूंढ़ते है जिससे किराये के घरो की डिमांड लगातार बढ़ रही है गुरुग्राम में आने वाले टाइम में प्रॉपर्टी की कीमत दुगनी होने के आसार हैं यहां पर निवेश करने वाले लोगों को बहुत ज्यादा फायदा मिलेगा।

निवेशकों के लिए Gurugram क्यों फायदेमंद है?
निवेशकों के लिए Gurugram क्यों फायदेमंद है?
डेवलपर्स किस तरह के प्रोजेक्ट्स बना रहे हैं?

आज के समय में घर खरीदने वाला घर को जीवनशैली के रूप में देखता है इसी वजह से डेवलपर्स अब मॉडर्न सुविधाओं वाले प्रोजेक्ट्स को बनाते जा रहे है ताकि उनकी जरूरत को पूरा किया जा सके, इन प्रोजेक्ट में स्मार्ट होम्स, इंटीग्रेटेड टाउनशिप, ब्रांडेड रेसिडेंस, ग्रीन और सस्टेनेबल प्रोजेक्ट्स, लग्जरी अपार्टमेंट, गेटेड सोसाइटी आदि ,इन प्रोजेक्ट्स में कई आधुनिक सुविधाएं जैसे क्लब हाउस, जिम, पार्क, स्विमिंग पूल दी जा रही है।

यह भी पढ़ें: Property in Delhi NCR सही कैसे चुनें

 (दिल्ली-एनसीआर में कई प्रोजेक्ट चल रहे हैं और नए भी आ रहे हैं। इतने विकल्प होने से खरीदार और निवेशक अक्सर परेशान रहते हैं कि सबसे अच्छी संपत्ति कैसे चुनें। एक्सपर्ट का मानना है कि)

रियल एस्टेट रेग्युलेटरी अथॉरिटी ने कैसे बदली गुरुग्राम की तस्वीर?

कुछ साल पहले तक रियल एस्टेट क्षेत्र में कई तरह की समस्याएं सामने आती थी, ग्राहकों को घर तो मिल जाता था लेकिन घर का कब्ज़ा नहीं मिलता था, बहुत बार बिल्डर घर के प्रोजेक्ट को बिच में छोड़ देते थे लेकिन रियल एस्टेट रेग्युलेटरी अथॉरिटी कानून लागू होने के बाद इस समस्या में बहुत बदलाव देखने को मिला है अब कोई बिल्डर यदि प्रोजेक्ट को पूरा नहीं करता तो उसके खिलाफ शिकायत कर सकते हैं, जिसकी वजह से अब लोगों का भरोसा रियल
एस्टेट पर बढ़ गया है अब ग्राहक प्रोजेक्ट की डिटेल और निर्माण की स्थिति आसानी से पता कर के देख सकते हैं।

आने वाले समय में गुरुग्राम का भविष्य

Gurugram आने वाले वर्षों में भारत के सबसे बड़े रियल एस्टेट हब्स में शामिल होने की संभावना है, क्योकि गुरुग्राम में विकास बहुत तेजी से हो रहा है यहां पर नए ऑफिस, बेहतर सड़कें, मेट्रो और अन्य इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स को तैयार किया जा रहा है, हो रहे हैं।

इसके साथ साथ गुरुग्राम में घरों की डिमांड भी बहुत तेजी से बढ़ रही है लोग यहां रहने के लिए अच्छे घरों को ढूंढ रहे है इसकी वजह से आने वाले टाइम में यहां पर घरों की डिमांड बहुत ज्यादा बढ़ेगी और प्रॉपर्टी की कीमतों में भी काफी तेजी से बढ़ोतरी होगी।


Follow Us: