Saras Dairy Milk Price Hike: Rajasthan के लोगों को महंगाई का एक बड़ा झटका लगा है। अमूल और मदर डेयरी के बाद अब Saras Dairy ने भी दूध की कीमतों को बढ़ा दिया है। जयपुर जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड ने सरस दूध के सभी प्रमुख वेरिएंट्स के दाम में 2 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ोतरी करने का फैसला ले लिया है। नई दरें 21 मई 2026 गुरुवार शाम की सप्लाई से लागू कर दी गई हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!दूध के अलावा, दही, छाछ, लस्सी और पनीर जैसे रोज इस्तेमाल होने वाले दूध से बने उत्पाद भी अब उपभोक्ताओं को पहले से ज्यादा कीमत पर मिलेंगे। यह फैसला जब लिया गया है जब पहले से ही महंगाई की मार झेल रहे आम लोगों के घरेलू बजट पर दबाव बढ़ता जा रहा है। मध्यम वर्ग और रोजाना दूध का इस्तेमाल करने वाले परिवारों के लिए यह बढ़ोतरी सीधे असर डालने वाली है।
Saras Dairy दूध के दाम बढ़ने से आम लोगों के बजट पर असर पड़ेगा
अब Saras Dairy ताजा दूध के 500 मिली पैक की कीमत 28 रुपये होगी और 1 लीटर पैक की कीमत 56 रुपये होगी। सरस स्मार्ट दूध (DTM) के 500 मिली की कीमत 24 रुपये होगी और 1 लीटर की कीमत 48 रुपये होगी। सरस गोल्ड दूध के 500 मिली पैक की कीमत 35 रुपये और 1 लीटर पैक की कीमत 70 रुपये होगी। सरस स्टैंडर्ड दूध (शक्ति) के 500 मिली पैक की कीमत 31 रुपये और 1 लीटर पैक की कीमत 62 रुपये होगी।
दूध के अलावा, दही, छाछ, लस्सी और पनीर जैसे डेयरी उत्पादों की कीमतें भी बढ़ गई हैं। हालांकि इन उत्पादों की कीमतें बहुत ज्यादा नहीं बढ़ाई गई हैं, विशेषज्ञों का कहना है कि दूध और डेयरी उत्पाद लगभग हर घर में रोजाना उपयोग किए जाते हैं, बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक के खानपान में दूध एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसलिए, कीमतों में छोटी बढ़ोतरी भी लंबे समय में जेब पर बड़ा असर डालती है, खासकर उन परिवारों के लिए जिनका मासिक खर्च पहले से सीमित है।
महंगाई के इस दौर में, जरूरी चीजों के दाम बढ़ने से लोगों की आर्थिक योजना काफी प्रभावित हो रही है, पहले खाद्य तेल, सब्जियां और अन्य घरेलू सामान महंगे हुए, और अब दूध की कीमत बढ़ने से आम आदमी का बजट और ज्यादा दबाव में आ सकता है।
पशुपालकों के लिए राहत की खबर है, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी फायदा होगा
एक तरफ जहां महंगाई का असर उपभोक्ताओं पर पड़ेगा, वहीं दूसरी और डेयरी प्रशासन इस फैसले को पशुपालकों के लिए बहुत बड़ा कदम मानता है। जयपुर डेयरी ने दूध खरीदने की दर में भी बढ़ोतरी की है। अब डेयरी पशुपालकों से दूध खरीदने पर ₹875 प्रति किलो फैट के हिसाब से भुगतान करेगी, जबकि पहले यह दर ₹850 प्रति किलो फैट थी। इसका मतलब यह है कि खरीद मूल्य में ₹25 प्रति किलो फैट की सीधी बढ़ोतरी कर दी गई है।

इसके अलावा, पशुपालकों को पहले की तरह ही ₹2 प्रति किलो की फिक्स राशि भी मिलेगी। मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादक सम्बल योजना के तहत ₹5 प्रति लीटर का अतिरिक्त अनुदान भी जारी रहेगा। डेयरी प्रशासन का कहना है कि इस फैसले से जयपुर, दौसा और कोटपूतली क्षेत्रों के लाखों दुग्ध उत्पादकों को हर महीने करीब ₹6 करोड़ का अतिरिक्त फायदा होगा।
ग्रामीण क्षेत्रों में दूध उत्पादन कई परिवारों की आय का एक मुख्य स्रोत है। ऐसे में, खरीद दर बढ़ने से पशुपालकों को राहत मिलेगी और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। डेयरी विशेषज्ञों का मानना है कि चारे, दवाइयों, पशु देखभाल और परिवहन की लागत लगातार बढ़ रही है। अगर पशुपालकों को बेहतर भुगतान नहीं मिलता है , तो दूध उत्पादन पर असर पड़ सकता था।
Saras Dairy का कहना है कि यह निर्णय केवल कीमत बढ़ाने के लिए नहीं, बल्कि डेयरी उत्पादन चक्र को संतुलित बनाए रखने के लिए लिया गया है। इससे पशुपालकों को प्रोत्साहन मिलेगा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी बहुत मजबूती मिलेगी।
हालांकि उपभोक्ताओं के लिए दूध की कीमतों में बढ़ोतरी एक चिंता का विषय है, लेकिन दूसरी तरफ यह फैसला दुग्ध उत्पादकों के लिए बहुत राहत लेकर आया है। अब देखने वाली बात होगी कि बढ़ती महंगाई के बीच लोग इस नई कीमत को कैसे मैनेज करते हैं और क्या आने वाले समय में डेयरी उत्पादों की कीमतों में और बदलाव देखने को मिलता है।
महंगाई के इस दौर में लगातार जरूरी चीजों के दाम बढ़ने से लोगों की आर्थिक योजना प्रभावित हो रही है। पहले खाद्य तेल, सब्जियां और अन्य घरेलू सामान महंगे हुए, अब दूध की कीमत बढ़ने से आम आदमी का बजट और ज्यादा दबाव में आ सकता है।
Saras Dairy दूध के दाम 3 साल में 3 बार बढ़े, जानिए कब कब महंगा हुआ दूध
Saras Dairy ने पहले भी दूध की कीमतों को बढ़ाया था। अगस्त 2024 और अगस्त 2025 में, उन्होंने दूध के दाम में 2 रुपये प्रति लीटर की कीमत बढ़ाई थी। खबरों के मुताबिक, 2017 से 2026 तक सरस दूध की कीमतों को लगभग 12 बार बढ़ाया हुआ है।
अगस्त 2024 में 2 रुपये प्रति लीटर की कीमत बढ़ाई गई, अगस्त 2025 में 2 रुपये प्रति लीटर की कीमत बढ़ाई गई, मई 2026 में 2 रुपये प्रति लीटर की कीमत बढ़ाई गई है, जो 21 मई से लागू होगी,इसका मतलब है कि Saras Dairy दूध की कीमतें पिछले कुछ सालों में लगभग हर साल बढ़ाई जा रही हैं क्योंकि लागत भी बढ़ रही है।
यह भी पढ़ें: ऑनलाइन दवा बिक्री विरोध: Jaipur में 95% Medical Store खुले, जानिए बड़ा कारण










