Rajasthan Forest Department: राजस्थान में वन्यजीवों की रक्षा के लिए एक बहुत बड़ा कदम उठाया गया है, जयपुर के अरण्य भवन में राजस्थान बाघ संरक्षण फाउंडेशन की चौथी बैठक हुई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!वन, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन विभाग के मंत्री श्री संजय शर्मा ने इस बैठक की अध्यक्षता की, इस बैठक में सिर्फ बातचीत ही नहीं हुई है, बल्कि कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई है। इनमें बाघों की रक्षा, वन क्षेत्रों की सुरक्षा और पर्यावरण का संतुलन बनाए रखना की बात भी शामिल थे।
बैठक में वर्ष 2025-2026 के दौरान वन विभाग द्वारा किए गए कार्यों और संरक्षण गतिविधियों की भी बात की गई। अधिकारियों ने विभिन्न टाइगर रिजर्व और वन क्षेत्रों में चल रही योजनाओं की रिपोर्ट दी। साथ ही, भविष्य में वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए आधुनिक तकनीक और निगरानी व्यवस्था को मजबूत करने पर भी बहुत चर्चा हुई है।
बड़ी बातें
- बाघों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान Rajasthan Forest Department
- विकास कार्यों और आधुनिक व्यवस्था Rajasthan Forest Department
- 7 नए पेट्रोलिंग वाहन Rajasthan Forest Department
- प्रतिनिधियों की रही महत्वपूर्ण मौजूदगी Rajasthan Forest Department
- पर्यावरण संरक्षण के लिए एक महत्वपूर्ण कदम Rajasthan Forest Department
बाघों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान Rajasthan Forest Department
राजस्थान उन मुख्य राज्यों में से एक है जहां बाघों की सुरक्षा के मामले में बहुत अच्छे परिणाम देखने को मिल रहे हैं। रणथंभौर, सरिस्का और मुकुंदरा जैसे बाघ अभयारण्य वन्यजीवों से प्यार करने वालों और पर्यावरण विशेषज्ञों के लिए बहुत आकर्षण का केंद्र हैं। बैठक में यह बात गई कि राज्य सरकार बाघों की संख्या बढ़ाने और उनके प्राकृतिक घर को सुरक्षित रखने के लिए गंभीरता से काम कर रही है।

यह भी पढ़ें: Rajasthan Compensation: 3 मामलों में राहत
Rajasthan Forest Department माननीय मंत्री श्री संजय शर्मा जी ने यह कहा है कि बाघ सिर्फ वन्यजीव नहीं हैं, बल्कि हमारे पर्यावरण के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण हैं, अगर जंगल सुरक्षित रहेंगे तो पानी, हवा और विभिन्न प्रकार के जीव जन्तु भी बहुत सुरक्षित रहेंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जंगलों में अवैध गतिविधियों, शिकार और वन अपराधों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।
विकास कार्यों और आधुनिक व्यवस्था Rajasthan Forest Department
बैठक में वन क्षेत्रों में हो रहे विकास कार्यों पर भी चर्चा हुई। अधिकारियों ने बताया है, कि विभाग जंगलों में निगरानी बेहतर बनाने के लिए नए उपकरण, ड्रोन और डिजिटल सिस्टम का उपयोग बहुत बढ़ा रहा है।
वन कर्मियों को बेहतर संसाधन देने पर भी ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है, जंगलों में गश्त अधिक प्रभावी बनाने के लिए नई योजनाएं बनाई जा रही हैं, इससे वन्यजीवों की भी सुरक्षा होगी और अवैध गतिविधियों पर भी रोक लगेगी।
यह भी पढ़ें: Saras Dairy Milk Price Hike: राजस्थान को बड़ा झटका, 2 रुपये बढ़े दूध के दाम
7 नए पेट्रोलिंग वाहन Rajasthan Forest Department
अरण्य भवन में हुई एक बैठक के बाद, माननीय मंत्री श्री संजय शर्मा जी ने रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान के लिए 7 नए पेट्रोलिंग वाहनों को रवाना कर दिया है, यह कदम रणथंभौर में वन सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

इन नए वाहनों से वनकर्मी जंगल के संवेदनशील हिस्सों में जल्दी पहुंच सकेंगे और गश्त को पहले से ही ज्यादा प्रभावी बना सकेंगे, इससे वन अपराधों पर नियंत्रण लगाने में भी बहुत मदद मिलेगी, रात में निगरानी और आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई करने में ये वाहन बहुत ज्यादा उपयोगी साबित होंगे।
प्रतिनिधियों की रही महत्वपूर्ण मौजूदगी Rajasthan Forest Department
वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और प्रतिनिधि बैठक में शामिल हुए, इस बैठक में वन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री आनंद कुमार भी थे। साथ ही, कई क्षेत्रों से जनप्रतिनिधि और श्री अनिल अग्रवाल फाउंडेशन के सदस्य भी थे।
सभी ने इस बात पर सहमति व्यक्त की कि वन्यजीव संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और स्थानीय समुदायों को संरक्षण गतिविधियों में शामिल करने पर भी विशेष जोर दिया।
पर्यावरण संरक्षण के लिए एक महत्वपूर्ण कदम Rajasthan Forest Department
अरण्य भवन में यह बैठक राजस्थान सरकार की पर्यावरण और वन्यजीवों की रक्षा की प्रतिबद्धता को दिखाती है। बाघों की सुरक्षा, बेहतर निगरानी प्रणाली और वन क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ाने के प्रयास भविष्य में राज्य के जंगलों और जैव विविधता को और ज्यादा मजबूत करेंगे।













