Ludhiana Accident News: लुधियाना के हंबड़ा रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा। बाइक से गिरने के बाद 6 वर्षीय बच्ची ट्रक की चपेट में आई, मौके पर मौत।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!लुधियाना के हंबड़ा रोड पर शुक्रवार को एक बहुत ही दुखद सड़क हादसा हुआ है। यह हादसा बहुत ही भयानक था, इस हादसे की खबर सुनकर पूरे इलाके में सब लोगों के होश उड़ गए। सत्संग घर के पास हुए इस हादसे में एक 6 साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई है। इसके बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है और लोगों के बीच सड़क सुरक्षा को लेकर बहुत चिंता हो गई है।
जानकारी के अनुसार, गांव मलकपुर के निवासी सुरिंदर अपनी बेटी के साथ बाइक पर बाजार जा रहे थे। जब वे हंबड़ा रोड पर स्थित सत्संग घर के पास पहुंचे, तो अचानक बाइक का संतुलन एक दम से बिगड़ गया और दोनों सड़क पर गिर गए। इसी समय पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया, जिससे मासूम बच्ची बहुत ही ज्यादा घायल हो गई।
बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठे (Ludhiana Accident News)
आस पास के स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए दौड़ पड़े और बच्ची को बचाने की कोशिश की, लेकिन बच्ची को चोटें इतनी गंभीर थीं कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे होने के बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठे हो गए। उन्होंने आरोपी ट्रक चालक को पकड़कर पुलिस हवाले कर दिया।
परिजनों के बताया की उनके अनुसार, लाली पहली कक्षा में पढ़ती थी और अपने परिवार की बहुत प्यारी बच्ची थी। उसकी अचानक मौत से पूरे परिवार पर दुखों का साया टूट पड़ा है। घर में बहुत मातम है और घर के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
पुलिस को घटना की सूचना मिलने के बाद वे तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया है। जांच पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। और पुलिस अपनी आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है
सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल (Ludhiana Accident News)
Ludhiana Accident News: इस हादसे ने सड़क सुरक्षा और भारी वाहनों की रफ्तार पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़कों पर तेज गति से चलने वाले वाहनों पर कड़ी निगरानी रखनी चाहिए। विशेषज्ञ कहते हैं कि बाइक पर बच्चों को लेकर यात्रा करते समय अतिरिक्त सावधानी बरतना और हेलमेट पहनना बहुत जरूरी है। साथ ही, सड़क की स्थिति पर नजर रखना भी महत्वपूर्ण है। थोड़ी सी लापरवाही कभी कभी एक बड़े हादसे का कारण बन सकती है।
ताजा अपडेट्स से जुड़ी अन्य बड़ी खबरें यहां पढ़ें……..
थाना 5 Police ने 3 युवकों को किया गिरफ्तार
ASI Vijay Kumar Case: 1 चौंकाने वाला खुलासा
Gurdaspur Court Incident: 1आरोपी की दर्दनाक मौत
Jalandhar News: युवती से मिलने पहुंचे युवक ने उठाया खौफनाक कदम












