Gurdaspur Court Incident: 1आरोपी की दर्दनाक मौत, पंजाब के Gurdaspur Court कॉम्प्लेक्स में एक बहुत दर्दनाक घटना हुई, कोर्ट परिसर में अचानक अफरा तफरी मच गई जब एक आरोपी ने तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी, आरोपी गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे तुरंत हॉस्पिटल में ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे वहाँ मृत घोषित कर दिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!यह घटना इतनी जल्दी हुई कि वहां मौजूद पुलिसकर्मी, वकील और आम लोग कुछ समझ नहीं पाए की एक दम से यह क्या हो गया है,। इस घटना ने कोर्ट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था और आरोपी की मानसिक स्थिति को लेकर बहुत से सवाल खड़े कर दिए हैं।
मृतक की पहचान 28 वर्षीय नाम अरुण गिल के रूप में हुई, जो गांव महिताबपुर, सब डिवीजन मुकेरियां का रहने वाला था, उसके खिलाफ थाना पुराना शाला में चोरी का मामला दर्ज था, पुलिस उसे अदालत लेकर आई थी, लेकिन कोर्ट की कार्यवाही के दौरान अचानक आरोपी ने यह ऐसा कदम उठा लिया।
यह भी पढ़ें: Punjab Traffic Rules हुए सख्त #2026
Gurdaspur Court Incident: लोग अपनी अपनी गतिविधियों में लगे हुए थे, तभी अचानक आरोपी तीसरी मंजिल की तरफ गया और देखते ही देखते नीचे छलांग लगा कर कूद गया, वहां मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायल आरोपी को हॉस्पिटल पहुंचाया गया, लेकिन उसकी हालत बहुत ज्यादा गंभीर थी।
डीएसपी शाहबाज ने क्या बताया Gurdaspur Court Incident
इस घटना के बाद पुलिस विभाग भी बहुत सतर्क हो गया और पूरे मामले की जांच को शुरू कर दिया, डीएसपी शाहबाज ने बताया कि आरोपी अदालत में पेशी के लिए लाया गया था, लेकिन उसने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसके पीछे क्या वजह थी, यह अभी तक स्पष्ट नहीं है।

अब यह सवाल उठ रहा है कि आरोपी ने अचानक यह कदम क्यों उठाया? क्या वह मानसिक दबाव में था या उसे किसी बात का डर था? पुलिस इन सभी पहलुओं की गहराई से जांच कर रही है। कोर्ट परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी देखी जा रही है ताकि घटना के समय की पूरी तस्वीर सामने आ सके।
Gurdaspur Court Incident: विशेषज्ञों का कहना है कि जब किसी आरोपी को अदालत में पेशी के लिए लाया जाता है, तो उसकी सुरक्षा के साथ-साथ उसकी मानसिक स्थिति पर नजर रखना भी जरूरी होता है। कई बार आरोपी कानूनी दबाव, सामाजिक बदनामी या व्यक्तिगत तनाव के कारण मानसिक रूप से टूट जाते हैं।
इस घटना ने कोर्ट कॉम्प्लेक्स की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों का कहना है कि अगर आरोपी तीसरी मंजिल तक पहुंचकर इतनी बड़ी घटना को अंजाम दे सकता है, तो सुरक्षा में कहीं न कहीं कमी जरूर रही होगी।
अरुण गिल की मौत के बाद परिवार में दुख का माहौल है, परिवार अपने बेटे को खोने के गम में डूबा है। स्थानीय लोग भी इस घटना को लेकर हैरान हैं और पुलिस जांच का इंतजार कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: थाना 5 Police ने 3 युवकों को किया गिरफ्तार
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तकनीकी जांच के बाद ही पूरे मामले की सही तस्वीर सामने आ पाएगी, अगर किसी प्रकार की लापरवाही सामने आती है, तो जिम्मेदारी तय की जाएगी।
Gurdaspur Court Incident: यह घटना सिर्फ एक हादसा नहीं, बल्कि कई गंभीर सवाल छोड़ गई है। अब सभी की नजर पुलिस जांच पर टिकी है कि आखिर अरुण गिल ने यह कदम क्यों उठाया और इस घटना के पीछे की असली वजह क्या थी। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें: Noon में Delivery Riders की भर्ती










