Rajasthan Weather News: आंधी बारिश का बड़ा कहर, कई जिलों में हादसे

On: June 6, 2026 9:12 AM
Rajasthan Weather News: आंधी-बारिश का बड़ा कहर, कई जिलों में हादसे

Rajasthan Weather News: आंधी बारिश का बड़ा कहर, कई जिलों में हादसे, राजस्थान में तेज आंधी और भारी बारिश से जनजीवन हुआ बहुत प्रभावित। भरतपुर, धौलपुर और भीलवाड़ा में हादसों में 4 लोगों की मौत, कई मकान क्षतिग्रस्त।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

राजस्थान में अचानक मौसम बहुत ही ज्यादा बदल गया है। पश्चिमी विक्षोभ और सक्रिय परिसंचरण तंत्र के कारण राज्य के कई हिस्सों में तेज आंधी और बहुत तेज भारी बारिश हो रही है। इससे आम जनजीवन बहुत ही ज्यादा प्रभावित हुआ है। कई जिलों में पेड़ गिरने, दीवार ढहने और अन्य हादसों की खबरें सामने आ रही हैं, जिनमें चार लोगों की जान गई है।

(Rajasthan Weather News) भरतपुर, धौलपुर और भीलवाड़ा जिलों में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। भरतपुर के झोरोल गांव में एक निर्माणाधीन मकान की दीवार गिर गई, जिसमें 55 वर्षीय महिला की दबने से मौत हो गई। उनका एक दिव्यांग बेटा भी है जो बहुत घायल हो गया है। धौलपुर के बसेड़ी में तेज आंधी से दो सगे भाइयों पर दीवार गिर गई, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी भी जान नहीं बचाई जा सकी। भीलवाड़ा के बिजोलिया में भी भी एक व्यक्ति की दीवार गिरने से मौत हो गई।

मौसम से जुड़ी हुई महत्वपूर्ण खबर: दिन में छाया अंधेरा: Churu News Today

तेज हवाओं और बारिश का असर कई सरकारी और निजी भवनों पर भी पड़ा है। बीकानेर में एक सरकारी स्कूल की छत गिर गई, लेकिन हादसे के समय स्कूल में कोई नहीं था, जिससे बड़ा नुकसान टल गया। कई अन्य क्षेत्रों में भी कच्चे मकानों और पुराने ढांचों को नुकसान पहुंचा है।

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में अच्छी बारिश हुई है। बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में सबसे ज्यादा 75 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में भी कुछ क्षेत्रों में तेज हवाएं और बारिश हो सकती है।

मौसम का बदलता रूप बना चिंता का विषय: Rajasthan Weather News

विशेषज्ञों का यह मानना है कि हाल ही के वर्षों में मौसम की घटनाओं में बढ़ोतरी देखने को मिली है। अचानक आने वाली तेज आंधी और भारी बारिश न केवल जन जीवन को प्रभावित करती हैं, बल्कि जान माल का नुकसान भी बढ़ा रही हैं। ऐसे में समय पर मौसम संबंधी चेतावनियों का पालन करना और सुरक्षा उपाय को अपनाना बहुत ज्यादा जरूरी हो गया है।

प्रशासन की सतर्कता सलाह जारी

मौसम में लगातार हो रहे बदलावों को देखते हुए, प्रशासन लोगों से सावधानी बरतने के लिए कह रहा है। किसानों और गांव में रहने वाले लोगों को विशेष रूप से सावधान रहने के लिए कहा गया है। तेज आंधी के दौरान, कमजोर दीवारों, पुराने भवनों और बड़े पेड़ों के पास खड़े होने से बचें।

राजस्थान को मिली 7 नई आधुनिक पौधशालाएं, Bhajanlal Sharma ने किया लोकार्पण

Rajasthan Dairy News: राजस्थान में डेयरी सेवाओं को मिलेगा डिजिटल विस्तार

Saras Dairy Milk Price Hike: राजस्थान को बड़ा झटका, 2 रुपये बढ़े दूध के दाम

Spread the love

Follow Us:

Siksa Bishnoi

“सिर्फ खबर नहीं, सच आपके सामने 📰 | Fast updates, breaking news, और भरोसेमंद जानकारी के साथ आपको हर पल updated रखना हमारा उद्देश्य है।” 🔥