Haryana New District : हरियाणा में नया जिला, तहसील, उपमंडल बनाने को सरकार की है ये शर्तें,11 नए जिले बनाने के लिए मिले प्रस्ताव, देखें सभी के नाम

On: May 19, 2026 2:01 PM
Haryana New District : हरियाणा में नया जिला, तहसील, उपमंडल बनाने को सरकार की है ये शर्तें,11 नए जिले बनाने के लिए मिले प्रस्ताव, देखें सभी के नाम

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Haryana New District : हरियाणा सरकार के पास 11 नए जिले बनाने को लेकर प्रस्ताव पहुंचे हैं सरकार द्वारा नए जिले, तहसील, उपमंडल बनाने के लिए कुछ शर्तें रखी हैं, जो इन शर्तों के दायरे में आएगा, वहीं पर नया जिला बनाया जाएगा हम आपको बताएंगे कि ये शर्तें कौन सी हैं हालांकि शर्त ज्यादा लंबीचौड़ी नहीं है, बस आबादी, गांव, रकबा की ही शर्तें हैं कई जिले ऐसे हैं, जो इन शर्तों को पूरा भी कर रहे हैं तो ऐसे में सरकार द्वारा एक, दो या तीन नहीं, बल्कि इससे ज्यादा जिले भी बनाए जा सकते हैं लेकिन कुल कितने जिले और बनेंगे, यह अभी स्पष्ट नहीं है

हरियाणा में अंतिम बार 2016 में चरखी दादरी नया जिला (Haryana New District) बना था, उसके बाद अभी तक कोई भी नया जिला नहीं बना है, उम्मीद है साल 2026 में हरियाणा को कई जिले मिल जाएंकैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने बताया कि हरियाणा में नए जिलों समेत करीब 73 एजेंडों को लेकर उनकी बैठक और चर्चा हुई है, जिसमें कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा, शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, गृह सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा भी शामिल थे

उम्मीद है कि 31 दिसंबर तक पूरी रिपोर्ट तैयार कर सरकार के पास भेज दी जाएगी इसके बाद ही तय होगा कि प्रदेश में कितने जिले बनेंगे सरकार के पास 11 नए जिले बनाने को लेकर प्रस्ताव चुके हैं इसके अलावा 14 सब डिवीजन, चार तहसील तथा 27 उपतहसील बनाने को भी डिमांड आई हुई है

Haryana New District : इन कस्बों को जिला बनाने की आई है डिमांड

प्रदेश सरकार के पास जिला (Haryana New District) बनाने के लिए जो प्रस्ताव आए हैं, उनमें बहादुरगढ़, मानेसर, असंध, सफीदों, गोहाना, बरवाला, हांसी, रानियां, डबवाली, पेहोवा, नारायणगढ़ शामिल हैं यहां के लोग चाहते हैं कि उनका जिला बनाया जाए अब सरकार द्वारा निर्धारित नार्म्स में जो भी कस्बा आएगा, वहां जिला बनने की संभावना ज्यादा रहेंगी

Haryana New District : जिला, तहसील, उपमंडल बनाने के लिए ये है शर्तें

  • कैबिनेट मंत्री के अनुसार जिला, तहसील, उपमंडल, उपतहसील बनाने के लिए सरकार की कुछ शर्तें हैं
  • जिला बनाने के लिए 125 से 200 गांव होने चाहिएं
  • आबादी चार लाख से अधिक होनी चाहिए
  • क्षेत्रफल 80 हजार हैक्टेयर से अधिक होना चाहिए
  • दूसरे जिला मुख्यालय से 25 से 40 किलोमीटर की दूरी
  • एक या दो उपमंडल हो
  • एक से तीन तहसील या उपतहसील हों

Haryana New Subdivision : उपमंडल बनाने को ये है शर्त

  • कम से कम 40 गांव होने चाहिएं
  • एक से अधिक तहसील या उप तहसील हो
  • कम से कम 15 पटवार सर्कल होने चाहिएं
  • कम से कम अढाई लाख की जनसंख्या हो
  • कम से कम 15 हजार हैक्टेयर क्षेत्रफल हो
  • जिला मुख्यालय से 10 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी हो

Haryana New Tehsil : तहसील बनाने के लिए ये है सरकार की शर्त

  • -20 या इससे अधिक गांव हों
  • -2 उपतहसील हों
  • -5 से अधिक पटवार सर्कल हों
  • -80 हजार से ज्यादा जनसंख्या हो
  • -15 हजार हैक्टेयर क्षेत्रफल हो
  • उपमंडल से कम से कम 15 किलोमीटर की दूरी हो

ये खबर भी पढ़ें : हरियाणा में 5 आईपीएस अफसरों का ट्रांसफर, मनीष चौधरी से CID वापस ली, देखें पूरी लिस्ट

Spread the love

Follow Us:

Neeru Sheokand

“सिर्फ खबर नहीं, सच आपके सामने 📰 | Fast updates, breaking news, और भरोसेमंद जानकारी के साथ आपको हर पल updated रखना हमारा उद्देश्य है।” 🔥