ADR Report : हरियाणा में 14 में से 3 मंत्री अरबपति, 11 करोड़पति, सबसे ज्यादा अमीर कौन सा मंत्री, देखें पूरी रिपोर्ट

On: May 16, 2026 7:43 PM
ADR Report : हरियाणा में 14 में से 3 मंत्री अरबपति, 11 करोड़पति, सबसे ज्यादा अमीर कौन सा मंत्री, देखें पूरी रिपोर्ट

ADR Report Haryana Minister Billionaire : हरियाणा में 14 में से 3 मंत्री अरबपति और 11 मंत्री करोड़पति हैं। हाल ही में आई एडीआर की रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। देश की 27 राज्य विधानसभाओं, 3 केंद्रशासित प्रदेशों व केंद्रीय मंत्रि परिषद से विश्लेषण किए गए 643 मंत्रियों में से 36 अरबपति हैं। इनमें हरियाणा से भी 3 मंत्री शामिल हैं। चुनावी शपथ पत्र के अनुसार, हरियाणा से सबसे अमीर तोशाम से विधायक व महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी हैं। उनकी संपत्ति 134.56 करोड़ है। इसके अलावा राव इंद्रजीत व विपुल गोयल भी अरबपतियों की लिस्ट में शामिल हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गुरुग्राम से सांसद व केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत (121.54 करोड़) दूसरे, फरीदाबाद से विधायक व राजस्व एवं आपदा मंत्री विपुल गोयल (101.81 करोड़) तीसरे स्थान पर हैं। प्रदेश के 14 में से 12. मंत्री करोड़पति हैं। किसी मंत्री पर केस नहीं है। यह खुलासा एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉम्र्स (एडीआर) की रिपोर्ट में हुआ है। देखें आकड़े

मंत्री                   संपत्ति
श्रुति चौधरी 134.56 करोड़
राव इंदीत 121.54 करोड़
आरती राव 101.81 करोड़
विपुल गोयल 68.27 करोड़
कृष्णपाल गुर्जर 62.58 करोड़
राय नरबीर 58.79 करोड़
महीपाल ढांडा 14.29 करोड़
राजेश नागर 12.11करोड़
रणबीर मंगवा 11.62 करोड़
अरविंद शर्मा 6.90 करोड़
नायाब सिंह 5.80 करोड़
कृष्णलाल 5.30 करोड़
कृष्णबेदी 4.80 करोड़
गौरव गौतम 4.50 करोड़
अनिल विज 1.49 करोड़
श्याम सिंह राणा 1.16 करोड़
Spread the love

Follow Us:

Neeru Sheokand

“सिर्फ खबर नहीं, सच आपके सामने 📰 | Fast updates, breaking news, और भरोसेमंद जानकारी के साथ आपको हर पल updated रखना हमारा उद्देश्य है।” 🔥