Hansi Police: विदेश भेजने के नाम पर ₹3.10 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

On: June 13, 2026 8:28 PM
Hansi Police: विदेश भेजने के नाम पर ₹3.10 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

Hansi Police:विदेश में नौकरी का सपना दिखाकर लोगों से ठगी करने वाले आरोपियों पर Hansi Police लगातार बहुत शिकंजा कस रही है। इसी कड़ी में ही Police ने विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने के एक मामले में आरोपी सुमित उर्फ रंगा को कुरुक्षेत्र जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Police जांच के अनुसार आरोपी ने शिकायतकर्ता के पुत्र को विदेश भेजने का भरोसा दिलाया था। आरोपी ने वीजा, नौकरी और यात्रा संबंधी प्रक्रियाओं का झांसा देकर पीड़ित परिवार से लगभग 3.10 लाख रुपये की राशि प्राप्त कर ली थी। पैसे लेने के बाद न तो विदेश भेजा गया और न ही रूपये की रकम वापस की गई।

मामले की शिकायत मिलने के बाद Police ने जांच शुरू की और मिले साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की। वर्तमान में आरोपी से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसने इसी प्रकार की ठगी अन्य लोगों के साथ भी की है या नहीं। Police अपनी जाँच में जुटी हुई है।

Hansi Police ने क्या कहा

विदेश में नौकरी या पढ़ाई के नाम पर धोखाधड़ी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इसलिए, नागरिकों को सावधान रहना बहुत ही जरूरी है। यदि आप किसी एजेंट या व्यक्ति को पैसे देने जा रहे हैं, तो पहले उनके लाइसेंस, दस्तावेजों और सरकारी मान्यता की जांच जरूर करनी चाहिए।

Hansi Police ने लोगों से कहा है कि अगर कोई व्यक्ति विदेश भेजने, नौकरी दिलाने या वीजा लगवाने के नाम पर संदिग्ध तरीके से पैसे मांगता है, तो इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दें। इससे समय रहते कार्रवाई की जा सकती है और अन्य लोगों को ठगी का शिकार होने से भी बचाया जा सकता है।

Sirsa News Today: 4.5 करोड़ की अफीम बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार सिरसा पुलिस और राजस्थान पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 88.970 किलो अफीम बरामद। करीब 4.5 करोड़ रुपये की खेप जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार।

Ambala News Today: ऑपरेशन मैदान के तहत 341 किलो डोडा चूरापोस्त बरामद अंबाला पुलिस ने ऑपरेशन मैदान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 341.904 किलो डोडा चूरापोस्त और एक ट्रक बरामद किया। तीन तस्करों की गिरफ्तारी करने के बाद पूरे नेटवर्क की जांच शुरू।

Hansi Police Update: डायल 112 के लिए मिले 10 नए राइडर वाहन डायल 112 के लिए मिले 10 नए राइडर 
 वाहन
,हांसी जिले में पुलिस व्यवस्था को ओर मजबूत करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया गया है। हांसी जिले की पुलिस को दस नए राइडर वाहन मिले हैं, जिनको पुलिस अधीक्षक हांसी विनोद कुमार ने जिला सचिवालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

Spread the love

Follow Us:

Siksa Bishnoi

“सिर्फ खबर नहीं, सच आपके सामने 📰 | Fast updates, breaking news, और भरोसेमंद जानकारी के साथ आपको हर पल updated रखना हमारा उद्देश्य है।” 🔥