Hisar Crime Update: 9.72 ग्राम हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार

On: June 17, 2026 4:22 PM
Hisar Crime Update: 9.72 ग्राम हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार

Hisar Crime Update: हिसार में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी नारकोटिक सेल ने एक और सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को करीब 9 ग्राम 720 मिलीग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है ,और आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस अधिकारियों के अनुसार गिरफ्तार हुए आरोपी की पहचान अशोक उर्फ काला निवासी गांव जुगलान, जिला हिसार के रूप में हुई है। एंटी नारकोटिक सेल की टीम क्षेत्र में गश्त और नशा तस्करी पर निगरानी रखने के लिए तैनात थी। इसी समय टीम को एक संदिग्ध व्यक्ति के बारे में महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त मिली।

👉 नशा तस्करी से जुड़ी एक और बड़ी खबर: Sirsa News Today: 4.5 करोड़ की अफीम बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जुगलान क्षेत्र में आरोपी को काबू कर लिया। कानूनी प्रक्रिया के तहत तलाशी लेने पर उसके पास से 9.72 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। बरामद नशीले पदार्थ के आधार पर आरोपी के खिलाफ थाना सदर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। [Hisar Crime Update]

पुलिस का कहना है कि आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान उससे पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास किया जाएगा कि वह नशीला पदार्थ कहां से लाता था और किन लोगों तक इसकी सप्लाई की जाती थी। साथ ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान की जाएगी।

👉 यह खबर भी पढ़ें: Gurugram Cyber Crime News: क्रेडिट कार्ड चार्ज हटाने के नाम पर ठगी, आरोपी गिरफ्तार

जिला पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशा तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने और समाज में नशे के कारोबार पर रोक लगाने के लिए ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

Follow Us:

Siksa Bishnoi

“सिर्फ खबर नहीं, सच आपके सामने 📰 | Fast updates, breaking news, और भरोसेमंद जानकारी के साथ आपको हर पल updated रखना हमारा उद्देश्य है।” 🔥