Operation Shastra News: 20+ अपराधी गिरफ्तार, 11 देसी पिस्तौल बरामद

On: June 20, 2026 7:03 PM
Operation Shastra News: 20+ अपराधी गिरफ्तार, 11 देसी पिस्तौल बरामद

Operation Shastra News : दिल्ली के रोहिणी जिले में अपराध और अवैध हथियारों पर नियंत्रण पाने के लिए पुलिस ने एक अभियान चलाया, जिसे “Operation Shastra” कहा गया। इस अभियान का मकसद रोहिणी जिले में अपराधियों और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करना था। पुलिस टीमों ने मिलकर जिले के विभिन्न इलाकों में अपराधियों के खिलाफ एक साथ काम किया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान के लिए 15 विशेष टीमें बनाई गईं। इन टीमों ने पहले से तय रणनीति के तहत कई जगहों पर छापेमारी की और अपराधियों के संदिग्ध ठिकानों की जांच भी की। 100 से ज्यादा संदिग्ध लोगों से पूछताछ हुई और 20 से ज्यादा अपराधी गिरफ्तार किए गए।

पुलिस ने इस अभियान में बहुत सारे अवैध हथियार भी जब्त किए है। इनमें 11 देसी पिस्तौल, 9 चाकू, 12 जिंदा कारतूस, और दो मोटरसाइकिल भी शामिल हैं। पुलिस को लगता है कि इन हथियारों का इस्तेमाल अपराधिक गतिविधियों में हो सकता था। समय पर की गई कार्रवाई से संभावित अपराधों को रोकने में मदद मिली। [ Rohini Police Operation Shastra News Today ]

रोहिणी पुलिस के मुताबिक, जिले में अपराध नियंत्रण के लिए लगातार निगरानी और विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। पिछले तीन महीनों में कुल 111 अवैध हथियार बरामद किए जा चुके हैं, जो पुलिस की सक्रिय कार्यशैली को दर्शाता है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। “ऑपरेशन शस्त्र” की इस सफलता को जिले में अपराध नियंत्रण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Ambala Breaking News: महिला समेत 2 तस्कर गिरफ्तार Ambala Breaking News: पुलिस की जानकारी के अनुसार, पहली कार्रवाई में एक महिला को और एक पुरुष को गुप्त सूचना के आधार पर पकड़ा गया है। जब उनकी तलाशी ली गई तो उनके पास से बड़ी मात्रा में हेरोइन मिली है। [ Read More ]

Hisar Breaking News: बाइक चोरी केस में 2 आरोपी गिरफ्तार Hisar Police ने एक पुराने मोटरसाइकिल चोरी मामले में एक कार्रवाई की है और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है साथ में चोरी की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। यह कार्रवाई वाहन चोरी रोकने के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण कदम है। [ Read More ]

Nurpur News: शिव मंदिर भदरोया चोरी कांड का 24 घंटे में खुलासा  नूरपुर पुलिस ने शिव मंदिर भदरोया में हुई चोरी की वारदात का 24 घंटे के भीतर सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। पुलिस चोरी की वारदात मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है  [ Read More ]

Spread the love

Follow Us:

Neeru Sheokand

“सिर्फ खबर नहीं, सच आपके सामने 📰 | Fast updates, breaking news, और भरोसेमंद जानकारी के साथ आपको हर पल updated रखना हमारा उद्देश्य है।” 🔥