Jind BJP Chairman List : जींद जिले में भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी मनीष उर्फ बबलू गोयल को जींद मार्केट कमेटी का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। बुधवार शाम इसका पत्र जारी हुआ। इससे पहले बबलू गोयल तीन साल तक मार्केट कमेटी के वाइस चेयरमैन रह चुके हैं। नई व पुरानी अनाज मंडी में उनकी दुकान हैं और मंडी के प्रधान के अलावा व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन भी रह चुके हैं। बबलू गोयल की पहचान भाजपा में हनुमान के रूप में है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!दरअसल बबलू गोयल 2014 से भाजपा से जुड़े हुए हैं। जींद उपचुनाव में उनकी मेहनत को देखते हुए पार्टी ने कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी। पिछले विधानसभा चुनाव में बबलू गोयल पर कई प्रकार के दबाव रहे, लेकिन उन्हें न सिर्फ भाजपा का साथ दिया, खुल कर अपने समाज में प्रचार भी किया। दरअसल बबलू गोयल अग्रवाल समाज से (Jind BJP Chairman)आते हैं।
Jind BJP Chairman : पार्टी के लिए जींद में हनुमान हैं बबलू गोयल
वहीं जींद में कांग्रेस की टिकट पर अग्रवाल समाज से ही महावीर गुप्ता चुनाव लड़ रहे थे। महावीर गुप्ता की भी मंडी में आढ़त की दुकान है। समाज व आढ़ती के नाते उन पर कई प्रकार के दबाव आए, लेकिन इन सभी को झेलते हुए गोयल भाजपा के साथ खड़े रहे। अब फिर से उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।
Jind BJP Chairman Narwana : अमित ढाकल बने मार्केट कमेटी नरवाना के चेयरमैन
नरवाना में पूर्व उझाना मंडल अध्यक्ष भाजपा अमित ढाकल को नरवाना मार्केट कमेटी का चेयरमैन बनाया गया है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी, कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा, प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बडौली, जिलाध्यक्ष तेजेंद्र ढुल का आभार जताया। अमित ढाकल ने कहा कि पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी को वह लगन व ईमानदारी से निभाएंगे। मंडी में आने वाली किसानों की समस्या को सरकार के दिशा-निर्देश अनुसार समय पर सुलझाने का प्रयास करेंगे।












