Brjendr Singh Sadbhaavana Yaatra : पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह की हरियाणा सद्भावना यात्रा के समय और जगह में बदलाव, देखें कब से शुरू होगी यात्रा

On: September 11, 2025 9:21 AM
Change in time and place of Haryana Sadbhavna Yatra of former MP Brijendra Singh, see when the journey will start

Join WhatsApp

Join Now

Brjendr Singh Sadbhaavana Yaatra : पूर्व सांसद व कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता बृजेंद्र सिंह प्रदेश भर में सदभाव का संदेश देने के लिए बांगर के दनौदा गांव से यात्रा का शुरूआत करेंगे। पहले यह यात्रा दो अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती से शुरू होनी थी। इस दिन दशहरा होने के चलते यह यात्रा अब पांच8अक्टूबर को शुरू होगी। यात्रा पहले चरण में 17 अक्टूबर तक छह हलकों में पहुंचेगी। यात्रा की रूपरेखा को लेकर राजीव गांधी महाविद्यालय के सभागार में मीटिंग आयोजित हुई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मीटिंग में पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह, पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह के साथ-साथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष ऋषि हैबतपुर भी पहुंचे। कांग्रेस कई सालों के बाद एकजुट नजर आई क्योंकि अब से पहले जो भी जिलाध्यक्ष बनते थे उसे किसी न किसी गुट में गिना जाता था। जो यात्रा बृजेंद्र सिंह निकाल रहे है उसको लेकर कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व द्वारा भी हरी झंडी दे दी गई है।

यात्रा को लेकर दो अलग-अलग मीटिंग आयोजित हुई। पहली मीटिंग में कलायत, नारनौंद, जींद, जुलाना, सफीदों, नरवाना के कार्यकर्ता पहुंचे तो दूसरी मीटिंग उचाना हलके के कार्यकर्ताओं के साथ की गई। जींद में पूर्व पीएम राजीव गांधी की जयंती पर मनाए जाने वाले सद्भावना दिवस के दिन सांसद बृजेंद्र सिंह द्वारा प्रदेश में जो भाईचारा खराब हो रहा है वो आपस में बना रहे इसको लेकर सद्भाव यात्रा (Brjendr Singh Sadbhaavana Yaatra) निकालने की घोषणा की थी।

पूरे हरियाणा को पैदल नापेंगे बृजेंद्र सिंह (Brjendr Singh Sadbhaavana Yaatra)

बृजेंद्र सिंह निरंतर इस यात्रा को लेकर अलग-अलग जिलों में कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग कर चुके है। पूरे हरियाणा को वो करीब छह महीने तक पैदल नापेंगे। अलग-अलग चरणों में यात्रा होगी। यात्रा से पहले 14 सितंबर को आदमपुर में नलवा, फतेहबाद एवं आदमपुर के कार्यकर्ताओं की मीटिंग होगी। 21 सितंबर को बरवाला में बरवाला, उकलाना हलके की मीटिंग होगी।

एकजुट होकर कांग्रेस लड़ेगी लड़ाई : बीरेंद्र सिंह

इस दैरान पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस एकजुट होकर लोगों के हितों की लड़ाई लड़ेगी। भाजपा ने हमेशा जात-पात की राजनीति की है। प्रदेश को जात-पात में बांट कर भाईचारा को खराब करने की कोशिश भाजपा कर रही है।

हरियाणा का भाईचारा सबसे बड़ी मिशाल रहा है। बृजेंद्र सिंह की अगुवाई में सदभाव यात्रा (Brjendr Singh Sadbhaavana Yaatra) निकालने का सबसे बड़ा उदेश्य भाईचारा को आपस में बनाए रखना है। जो आज बाढ़ ग्रस्त गांव है वहां पर ग्रामीणों की मदद करने के साथ-साथ जो नुकसान फसल का हुआ है उसका उचित मुआवजा किसानों को जल्द से जल्द देना चाहिए।

बृजेंद्र सिंह ने कहा कि यात्रा (Brjendr Singh Sadbhaavana Yaatra) के माध्यम से युवाओं को जागरूक करेंगे। यात्रा में जो मुख्य मुद्दे होंगे उनमें बेरोजगारी, अग्निवीर, वोट चोरी समेत अन्य मुद्दे होंगे। यात्रा में हर वर्ग के लोग हिस्सा लेंगे। यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं में भी उत्साह नजर आ रहा है।


Follow Us: