Haryana Weather Update : हरियाणा में आज और कल भारी बारिश, बाढ़ का हाई अलर्ट, अधिकारियों की छुट्टियां कैंसिल, देखें मौसम पूर्वानुमान

On: May 16, 2026 7:41 PM
Haryana Weather Update : हरियाणा में आज और कल भारी बारिश, बाढ़ का हाई अलर्ट, अधिकारियों की छुट्टियां कैंसिल, देखें मौसम पूर्वानुमान

Haryana Weather Update : हरियाणा में आज और कल भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं अब बाढ़ को लेकर हाई अलर्ट है। पड़ोसी राज्य पंजाब और पहाड़ों में हो रही भारी बरसात के चलते हरियाणा की नदियों का जलस्तर डेंजर लेवल पर है। सिरसा में घग्गर नदी डेंजर लेवल पर है। फरीदाबाद में यमुना और कुरुक्षेत्र में मारकंडा नदी कल से ओवरफ्लो चल रही है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उधर, मौसम विभाग ने रविवार (सुबह साढ़े 8 बजे) को अगले 36 से 48 घंटे भारी बारिश का हाई अलर्ट जारी किया है। पिछले चौबीस घंटों में मानसून के एक्टिव होने से 2 सितंबर तक भारी बारिश हो सकती है। प्रदेश के इन हालातों को देखते हुए सीएम नायब सैनी ने UAE का तीन दिवसीय दौरा रद्द कर दिया है।

वहीं, चंडीगढ़ मुख्यालय से संबंधित विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द करने के साथ-साथ उन्हें स्टेशन न छोड़ने के आदेश दिए गए हैं। इसके अलावा घग्गर नदी पर तटबंध को मजबूत किया जा रहा है। जिला स्तर पर प्रशासन ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में निगरानी बढ़ा दी है। आपदा प्रबंधन दल और संबंधित विभागों को अलर्ट पर रखा गया है। वहीं, उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल में भारी वर्षा से कठुआ-माधोपुर पंजाब स्टेशनों के बीच ब्रिज पर तकनीकी दिक्कत हो गई है। इसे देखते हुए आज चलने वाली 10 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं।

IMD द्वारा आज (1 सितंबर) हरियाणा के 11 जिले में ऑरेंज अलर्ट और 11 में यलो अलर्ट जारी किया है। कल मंगलवार को भी 17 जिलों में यलो अलर्ट रहेगा। पंचकूला में सुबह से बारिश हो रही है। रात 3 बजे घग्गर नदी में पानी के स्तर में बढ़ोतरी दर्ज की गई। घग्गर नदी के साथ लगते पंजाब और हरियाणा के जिलों के लिए चिंताजनक हालात बन गए हैं। इन जिलों में पंचकूला, फतेहाबाद और सिरसा शामिल हैं।

Haryana Weather Update : हरियाणा में तीन दिन कैसा रहेगा मौसम…

1 सितंबर को 11 जिलों में तेज बारिश
प्रदेश में आज सोमवार यानि 1 सितंबर को तेज बारिश का अनुमान है। प्रदेश के 11 जिलों पंचकूला, अंबाला, कुरूक्षेत्र, यमुनानगर, करनाल, कैथल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, गुरुग्राम, फरीदाबाद में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। वहीं सिरसा, फतेहाबाद, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़,रेवाड़ी, जींद, मेवात और पलवल में यलो अलर्ट है।

2 सितंबर को 17 जिलो में अलर्ट
आईएमडी द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार दो सितंबर को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर,करनाल, कुरूक्षेत्र, कैथल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक,चरखी दादरी,झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में बारिश का यलो अलर्ट है। वहीं सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और जींद के कुछेक स्थानों पर बारिश की संभावना है। बाकी बचे सभी जिलों में अधिकांश क्षेत्र में बारिश की संभावना है।

3 सितंबर को अलर्ट नहीं
मौसम विभाग द्वारा 3 सितंबर से मानसून के कमजोर पड़ने का अनुमान जताया है। जिससे बारिश में कमी देखने को मिलेगी। इस दिन कसी जिले में अलर्ट नहीं है जबकि प्रदेश के कुछेक के स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के विभागाध्यक्ष डॉक्टर मदन खीचड़ ने बताया कि अभी मानसून टर्फ उतर भारत की ओर बनी हुई है, जिससे हरियाणा व आसपास के इलाकों में बारिश हो रही है। दो-तीन दिनों तक मानसून की सक्रियता हरियाणा में बने रहने की संभावना है। 1 और 2 सितंबर को तेज बारिश संभावित है, उसके बाद इसमें कमी देखने को मिल सकती है।

Spread the love

Follow Us:

Neeru Sheokand

“सिर्फ खबर नहीं, सच आपके सामने 📰 | Fast updates, breaking news, और भरोसेमंद जानकारी के साथ आपको हर पल updated रखना हमारा उद्देश्य है।” 🔥