Haryana Weather Today : हरियाणा में आज रात से बदलेगा मौसम का रूख, 12 जिलों में बारिश के आसार, देखें मौसम पूर्वानुमान

On: October 4, 2025 7:52 AM
Haryana Rain Alert mausam change weather update

Haryana Weather Today :  हरियाणा में शनिवार रात से मौसम में बदलाव होगा। इसके बाद पांच अक्टूबर को प्रदेश के अधिकतर जिलों में तेज हवाओं के साथ वर्षा हो सकती है। मौसम में परिवर्तन के साथ ही राजस्थान के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन रहा है। इससे नमी वाली हवाएं उत्तर पश्चिमी क्षेत्रों की तरफ आने की संभावना है। इससे प्रदेश में वर्षा होगी। सात अक्टूबर तक मौसम में परिवर्तन रहेगा। इस दौरान तापमान भी कम हो सकता है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अंबाला, नारनौल, रोहतक, गुरुग्राम और महेंद्रगढ़ में वीरवार रात को वर्षा हुई। वहीं अधिकतम तापमान भी 32 डिग्री के आसपास बना हुआ है। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डा. मदन खीचड़ ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव और बंगाल की खाड़ी में बने एक कम दबाव का क्षेत्र बनने तथा राजस्थान के ऊपर एक साइक्लोनिक के दौरान कुछ एक क्षेत्रों में तेज वर्षा की संभावना भी बन रही है।

दिन के तापमान में हल्की गिरावट और रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी की संभावना है। परंतु 8 अक्टूबर दोपहर बाद से मौसम साफ हो जाने तथा हवाओं में फिर से बदलाव उत्तर व उत्तर पश्चिमी होने से तापमान में गिरावट होने की संभावना है।

Haryana Weather Today : इन जिलों में आज वर्षा की संभावना

यमुनानगर, करनाल, गुरुग्राम मेवात, पलवल, फरीदाबाद, सोनीपत और पानीपत। मौसम वैज्ञानिक डॉ. मदनलाल खीचड़ के अनुसार सर्कुलेशन बनने से नमी वाली हवाएं उत्तर पश्चिमी क्षेत्रों की तरफ आने की संभावना से मौसम में चार अक्टूबर रात से बदलाव होने की संभावना है। इन मौसमी सिस्टमों के प्रभाव से राज्य में 5 से 7 अक्टूबर के दौरान ज्यादातर क्षेत्रों में हवाओं व गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है।


Follow Us: