Smart Irrigation: आंध्र प्रदेश के श्री सत्य साईं जिले में किसान आधुनिक सिंचाई तकनीक को अपनाकर पानी के बेहतर इस्तेमाल की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना से जुड़े इस जिले की Atia Farmer Producer Company Limited (FPO) किसानों के बीच ड्रिप इरिगेशन को बढ़ावा दे रही है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!FPO से करीब 2,920 किसान सदस्य जुड़े हुए हैं। किसानों को कम पानी में फसलों की जरूरत पूरी करने और सिंचाई की दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से लगभग 180 एकड़ कृषि भूमि पर ड्रिप सिंचाई को प्रोत्साहित किया जा रहा है।
ड्रिप सिस्टम के जरिए पानी सीधे पौधों की जड़ों तक पहुंचाया जाता है, जिससे अनावश्यक पानी की बर्बादी कम करने में मदद मिलती है। इसके साथ ही खेतों में सिंचाई का बेहतर प्रबंधन और फसल उत्पादकता में सुधार की संभावना बढ़ती है।
यह पहल जल संरक्षण और आधुनिक कृषि तकनीक को बढ़ावा देने के साथ किसानों को अधिक कुशल एवं टिकाऊ खेती की ओर ले जाने का प्रयास है।
संबंधित खबर पढ़ें 👇
हरियाणा Solar Desk योजना क्या है? #26
(Cow Dung Manure)गोबर की खाद: मिट्टी को बना देती है सोना, जानिए कैसे!













