Rain Alert Haryana : हरियाणा में आज और कल जींद समेत 11 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 8 से रात की ठंड बढ़ेगी, देखें मौसम का पूर्वानुमान

On: October 6, 2025 7:39 AM
Rain alert Haryana weather update mausam imd alert

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Rain Alert Haryana weather update : हरियाणा में पश्चित विक्षोभ की सक्रियता के कारण मौसम विभाग द्वारा आज और कल 11 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 40 किलोमीटर की स्पीड से हवाएं चलेंगी। वहीं बारिश के बाद दिन का तापमान गिरेगा और रात की ठंड बढ़ेगी।

सोमवार को जींद, हिसार, फतेहाबाद, कुरुक्षेत्र, अंबाला, यमुनानगर, पानीपत,पंचकूला, रोहतक और सोनीपत में मूसलाधार बारिश की संभावना है। इनके अलावा भिवानी, सिरसा, झज्जर, महेंद्रगढ़, गुरुग्राम, पलवल, रेवाड़ी, नूंह, सिरसा में हल्की बारिश के आसार बने रहेंगे। हालांकि इन जिलों में रात को तेज बारिश हुई थी। बारिश के बाद धरतीपुत्र किसान की धान और कपास की फसल पर खतरे के बादल मंडरा रहे हैं।

Rain Alert Haryana weather update : रविवार काे कई जिलों में हुई तेज बारिश

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव, बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने और राजस्थान के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने से नमी वाली हवाएं उत्तर पश्चिमी क्षेत्रों की तरफ आने की संभावना है। इससे मौसम परिवर्तनशील बनेगा और 11 जिलों में तेज तथा 8 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी रहेगी।

इससे पहले रविवार को भी 12 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया था। जिसके बाद हरियाणा के सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, कैथल में बारिश हुई। हरियाणा में अब तक सामान्य से 33 प्रतिशत ज्यादा बारिश हो चुकी है। हालांकि मानसून वापसी कर चुका है ये पश्चिम विक्षोभ की सक्रियता के कारण ही बारिश हो रही है।

Rain Alert Haryana weather update : आगे ये रहेगा मौसम

10 और 11 अक्टूबर को हरियाणा के जींद, हिसार, फतेहाबाद, कुरुक्षेत्र, अंबाला, यमुनानगर, पानीपत,पंचकूला, रोहतक और सोनीपत में बारिश की संभावना है। इसके बाद फिर से मौसम में परिवर्तन होगा और मौसम साफ होने लगेगा। किसान भाइयों से अपील है कि अगर मंडी में फसल लेकर जाएं तो तिरपाल आदि की व्यवस्था कर के रखें। 


Follow Us: