(Cow Dung Manure)गोबर की खाद: मिट्टी को बना देती है सोना, जानिए कैसे!

On: April 24, 2026 4:59 PM
(Cow Dung Manure)गोबर की खाद: मिट्टी को बना देती है सोना, जानिए कैसे!

Cow Dung Manure: गेहूं फसल की कटाई के बाद खाली खेत की मिट्टी की उर्वरता शक्ति बढ़ाना बहुत जरूरी होता है इस समय पर 10-15 टन सड़ी गोबर की खाद डालने से मिट्टी में काफी सुधार होता है या वर्मी कंपोस्ट का प्रयोग भी मिट्टी की सेहत को सुधारने में काफी मदत करता है। बेहतर जुताई करने से फसल में काफी बढ़ोतरी होती है ट्राइकोडर्मा का उपयोग करने से फसल भी बहुत सुरक्षित रहती है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गेहूं फसल की कटाई करने के बाद खेत काफी टाइम तक खाली रहते है। किसानों के लिए यह टाइम मिट्टी की उर्वरता शक्ति बढ़ाने का सबसे अच्छा समय होता है। किसान इस समय पर सड़ी गोबर से बनी हुई खाद या वर्मी कंपोस्ट का सही उपयोग कर मिट्टी की शक्ति को बहुत बेहतर बना सकते हैं। इस खाद का प्रयोग करने से मिट्टी की जलधारण क्षमता भी बहुत तेजी से बढ़ती है, और यह खाद जमीन को जरूरी सूक्ष्म पोषक तत्व भी देती है।

खाद डालते टाइम कुछ बातों का ध्यान रखना होता है सबसे पहले इस बात का ध्यान रखें की गोबर की खाद पुरी तरह सड़ चुकी हो ,कच्ची खाद डालने से दीमक का खतरा हो सकता है।

मिट्टी में खाद डालने के बाद जुताई करना बहुत जरूरी होता है क्योंकि जुताई न करने से पोषक तत्व धूप लगने से नष्ट हो जाते हैं। इसलिए कल्टीवेटर चलाकर मिट्टी में खाद को मिला देना चाहिए, यदि खाद का रंग काला है जब ही हम उसका उपयोग कर सकते है कच्ची खाद जमीन में नाइट्रोजन की कमी पैदा कर देती है क्योकि कच्चा खाद जमीन में तापमान को बढ़ाता है जिससे जमीन में नाइट्रोजन की कमी हो जाती है जिससे फसल को काफी नुकसान हो सकता है

गोबर की खाद से मिट्टी में फायदे,Cow Dung Manure

गोबर की खाद से मिट्टी को बहुत फायदे होते है लेकिन गोबर की खाद का पहला काम मिट्टी के स्वास्थ्य में सुधार करने का होता है। गोबर की खाद मिट्टी की जल धारण करने की क्षमता को काफी बढ़ाती है और गोबर की खाद भारी चिकनी मिट्टी को भुरभुरा बना देती है जिससे मिट्टी में हवा का संचार ज्यादा होता है। फसल कटने के बाद खाली जमीन में खाद डालने से जीवाणुओं की संख्या काफी बढ़ जाती है यह गोबर की खाद जैविक कार्बन का मुख्य बिंदु है, यह जमीन की शक्ति को बहुत ज्यादा बढ़ा देता है।

गोबर की खाद में कौन कौन से तत्व: Cow Dung Manure

गोबर की खाद मिट्टी को पोटाश, नाइट्रोजन के साथ-साथ सूक्ष्म पोषक तत्व जस्ता, लोहा और मैंगनीज भी देती है यह धीरे-धीरे घुलती है, गोबर की खाद से फसल को लंबे समय तक पोषण मिलते रहते है, खाली समय में गोबर खाद का उपयोग करने से यह मिट्टी में अच्छी तरंह से मिल जाता है इससे फसल में बहुत ज्यादा बढ़ोतरी देखने को मिलती है और रासायनिक खादों में विपरीत होता है उनका रिजल्ट जल्दी मिलता है और जल्दी खत्म हो जाता है।

गोबर की खाद का प्रयोग करते टाइम किन किन बातों का ध्यान रखना

गोबर की खाद का उपयोग करते समय बहुत बातों का ध्यान रखना पड़ता है इसमें सबसे बड़ी सावधानी इसके ‘सड़ने’ की अवस्था को लेकर होती है हमेशा हमे गड्ढे में तैयार की हुई पुरानी खाद का प्रयोग करना चाहिए। गोबर खाद को ज्यादा टाइम तक धूप में नहीं रखना चाहिए इस से नाइट्रोजन अमोनिया बनकर उड़ जाती है।


Follow Us: