Hisar SP Meeting: पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली और पुलिस परिसरों की देखरेख सुनिश्चित करने के लिए पुलिस अधीक्षक हिसार ने गुरुवार को एक महत्वपूर्ण बैठक ली। इस बैठक में जिले भर के सभी थानों, पुलिस चौकियों, विभिन्न पुलिस इकाइयों और पुलिस लाइन में तैनात केयरटेकर शामिल हुए। बैठक का मुख्य उद्देश्य सरकारी भवनों के रखरखाव, स्वच्छता और उपलब्ध सुविधाओं पर विस्तार से चर्चा करना था।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पुलिस अधीक्षक ने बैठक के दौरान सभी केयरटेकरों को साफ सफाई और सरकारी संपत्तियों के संरक्षण पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि थाना परिसरों, चौकियों और पुलिस कार्यालयों में नियमित रूप से साफ सफाई रखी जानी चाहिए। इसके अलावा, फर्नीचर, बिजली के उपकरण, पेयजल व्यवस्था और अन्य सुविधाओं की समय-समय पर जांच की जानी चाहिए ताकि पुलिस कर्मियों और आम नागरिकों को बेहतर वातावरण मिल सके। [ Hisar SP Meeting Today ]
पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि यदि किसी भवन या संसाधन में मरम्मत की आवश्यकता है, तो इसकी सूचना तुरंत संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाई जानी चाहिए। उन्होंने सरकारी संसाधनों का विवेकपूर्ण उपयोग करने पर भी जोर दिया और कहा कि पुलिस परिसरों में हरियाली बढ़ाने, स्वच्छ वातावरण बनाए रखने और सुरक्षा मानकों का पालन करना अत्यंत महत्वपूर्ण है।
बैठक में मौजूद केयरटेकरों ने अपनी समस्याएं और सुझाव साझा किए, जिन पर पुलिस अधीक्षक ने सकारात्मक रुख अपनाया और समाधान का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग की संपत्तियों का संरक्षण प्रत्येक कर्मचारी की सामूहिक जिम्मेदारी है और इसके लिए सभी को सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।
Latest News Updates:
Ambala Breaking News: महिला समेत 2 तस्कर गिरफ्तार
Hisar Breaking News: बाइक चोरी केस में 2 आरोपी गिरफ्तार
Hisar Crime Update: 9.72 ग्राम हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार
Hisar Crime News: गेहूं चोरी मामले में आरोपी गिरफ्तार
Gurugram Cyber Crime News: क्रेडिट कार्ड चार्ज हटाने के नाम पर ठगी, आरोपी गिरफ्तार











